युवा क्या है ? क्यों जरूरी है युवा? क्या कर सकता है युवा जिसकी हर इन्सान को ,देश को ,समाज को जरूरत है?तो दोस्तों मै आपको बताना चाहूँगा युवा व्यक्ति की वह अवस्था है जब उसके विचार चिंगारी से अंगार बन जाये उसके इरादे टहनी से पतवार बन जाये | इतिहास में लिखित उन देशभक्तों का नाम है ,क्रांतिकारियों का नाम है,विचारको का नाम है जिन्होंने देश ,समाज और मानवता की की बेहतरी के लिए हमेशा त्याग किया ,बलिदान दिया और इतिहास को बदल कर रख दिया |
परन्तु अफ़सोस की हमारा आज का युवा बंदिशों में जकड़ा हुआ है| जिसकी खुद की स्वतंत्रता को उसके ही समाज ने उसके ही माता पिता ने बाधित किया है सिर्फ इस दर से की कही वो अपने बच्चो को खो न दे | मेरा अनुरोध है उन माताओं से उन पिताओ से उस समाज से की किसी डर से अपने बच्चो की स्वतंत्रता को न बाधित करे उन्हें अपनों पैरो पर खड़े होने दे चलने दे, लड़खड़ाने दे, गिरने दे र खुद सम्हालने दे ऐसे में मुनौअर राना जी की ये लाइने सजीव प्रतीत होती है |
हवा के रुख पर रहने दो ये चलना सीख जायेगा
की बच्चा लड़खड़ाएगा तो चलना सीख जायेगा
अपनों बच्चो को भरोसा दे अपने प्यार का प्रेरित करे आगे बढ़ने के लिए और फिर देखिया युवा को , उसकी छमता को ,साहस को उसके मजबूत इरादों को | आप देखेंगे की क्रांति कैसे होती है , आप पायेगे के इतिहास कैसे बनता है |
दोस्तों जिंदगी जीने मरने का नाम नहीं है जिन्दादिली का नाम है एक ही दिन जियो पर ऐसे की लोग याद रख सके | कैफ़ी जी की लाइने
जिन्दा रहने के मौसम बहुत है मगर
जान देने की रुत रोज आती नहीं
इश्क और हुश्न को रुशवा करे
वो जवानी जो खून से नहाती नहीं
तो दोस्तों जिन्दगी जिन्दादिली के साथ जिए तभी सच्चे अर्थो में आप युवा कहलाने के लायक होंगे |
अनन्त निमोशी
No comments:
Post a Comment