Wednesday, 30 March 2016

एक माँ की आवाज

उन बच्चों को समर्पित जो सस्ती लोकप्रियता के आडम्बर में अपनी माँ से बगावत कर रहे हैं
ऐसी ही एक माँ की पुकार

मै तेरी माँ हूँ मेरी पुकार सुन ले
मानकर तू-हार मेरी एक बार सुन ले
न लगा नारे मेरी बर्बादी के
मै तेरी हर बात सुनती हूँ
तू मेरी एक बार सुन ले

तू ठहराता है सही मेरा अपमान करने वालों की
याद रख तेरा वजूद मुझसे है मै तुझसे नहीं
बार-बार सुन ले हर बार सुन ले
तुझे लगता है मेरी बर्बादी के बाद तू रहेगा बड़े शान से
हटा गफलत का ये आइना औ
अपनी जमहूरियत  में बर्बादी का अंजाम देख ले |

2 comments:

  1. ये मां की ममता ही होती है जो शून्य में भी सम्भावनाएं तलाश लेती है

    ReplyDelete
  2. ये मां की ममता ही होती है जो शून्य में भी सम्भावनाएं तलाश लेती है

    ReplyDelete